Skip to content

Viral Video: भारत में पहली बार स्कूल में पढ़ाती नजर आएंगी AI टीचर, वीडियो आया सामने

Viral Video: For the first time in India, AI teacher will be seen teaching in school, video surfaced
Viral Video: For the first time in India, AI teacher will be seen teaching in school, video surfaced
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Trending : सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एआई की मदद से स्कूल के छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। खबर है कि अब भारत में एजुकेशन के फील्ड में भी एआई का यूज होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार अब भारत के केरल राज्य को उसकी पहली एआई टीचर मिल गई है. केरल के एक स्कूल में एआई रोबोट टीचर आइरिस की नियुक्ति की गई है. देश-विदेश में इसकी चर्चा की जा रही है.

https://www.instagram.com/reel/C4IFuqRtPEg/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एआई की मदद से स्कूल के छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। यह वीडियो केरल राज्य का है। जिसे makerlabs_official ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। केरल पहला प्रदेश बन गया है जहां एआई की मदद से पढ़ाई कराई जा रही है। इसके लिए ह्यूमनॉइड रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। जेनेरेटिव एआई स्कूल टीचर को पिछले महीने ही स्कूल में शामिल किया गया था जोकि अब विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है।

AI रोबोट टीचर वीडियो में केरल के जेनेरेटिव एआई स्कूल में एक महिला एआई टीचर साड़ी पहनकर बच्चों से मिलते हुए नजर आ रही हैं। वह स्कूल के बच्चों से हाथ मिलाते हुए भी नजर आई। एआई टीचर आइरिस 3 विषय में बात कर सकती हैं। इसके साथ ही वह किसी भी कठिन से कठिन सवाल का मिनटों में आसान तरीके से जवाब भी दे सकती हैं ताकि उनके सवाल बच्चों को आसानी से समझ में आ सकें।