Skip to content

जानिए कौन हैं भजनलाल शर्मा, जिन्हें चुना गया राजस्थान का नया मुख्यमंत्री

Know who is Bhajanlal Sharma, who was elected the new Chief Minister of Rajasthan
Know who is Bhajanlal Sharma, who was elected the new Chief Minister of Rajasthan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : भजनलाल शर्मा राजस्‍थान की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं और पहली बार विधायक बने हैं. भजनलाल शर्मा राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री होंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है. एक बार फिर पार्टी ने तमाम कयासों के उलट मुख्‍यमंत्री का चुनाव किया है. शर्मा को राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का करीबी माना जाता है. राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से पराजित किया है. उन्हें राजस्थान में किसी भी पार्टी गतिविधि के लिए सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें भजनलाल शर्मा आखिरी पंक्ति में खड़े थे, लेकिन उसके कुछ ही क्षणों बाद वो सीएम की रेस जीतने में कायमाब रहे. [metaslider id=25498]