Skip to content

फिल्म एक्टर वरुण धवन को शूटिंग के दौरान लगी चोट

Film actor Varun Dhawan got injured during shooting
Film actor Varun Dhawan got injured during shooting
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
बॉलीवुड न्यूज़ : फिल्म एक्टर वरुण इन दिनों अपनी फिल्म ‘वीडी 18’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वहीँ वरुण धवन को लेकर अब एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि फिल्म के सेट पर वरुण धवन एक हादसे का शिकार हो गए और उन्हें चोट लग गई। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अब अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर अपलोड की है। इस फोटो में बस उनका पैर नजर आ रहा है जिसमें काफी सूजन दिखाई दे रही है। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है। वरुण को ज्यादा चोट नहीं आई है। वो ठीक हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार नहीं हुए। उन्हें मामूली सी चोट लगी है ऐसे में फैंस को टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। [metaslider id=25498]