Skip to content

Big News : कांग्रेस नेता के घर और कार्यालयों पर Raid , 300 करोड़ की नकदी बरामद

Big News: Raid on Congress leader's house and offices, cash worth Rs 300 crore recovered
Big News: Raid on Congress leader's house and offices, cash worth Rs 300 crore recovered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के घर और कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान 300 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है। बरामद नकदी को गिनने के लिए लाई गई मशीनें गिनती करते-करते खराब भी हो गई। विभाग को नई मशीनें मंगानी पड़ी तब गिनती का काम शुरू हो सका। शुक्रवार को आयकर की टीम ने बलांगीर जिले के सुदापाड़ा में शराब कंपनी के मैनेजर के घर छापेमारी कर नोटों से भरे 156 बैग बरामद किए। यह रकम 100 करोड़ से अधिक हो सकती है। वहीं, इसके पहले बुधवार औऱ गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय में छापेमारी कर अलमारियों में बंदकर रखी गई 200 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की थी। ओडिशा में आयकर विभाग की टीम ने भुवनेश्वर के पलासापल्ली में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, कंपनी के कुछ अधिकारियों के घरों, बौध में कंपनी की फैक्ट्री और कार्यालय तथा रानी सती राइस मिल की भी तलाशी ली। धनुपाली में देसी शराब फैक्ट्री और संबलपुर में बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज लिमिटेड के कार्यालय से भी भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है। [metaslider id=25498]