उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे श्रमिक कभी भी बाहर निकाले जा सकते हैं, अंतिम दौर में रेस्क्यू ऑपरेशन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर मिल रही है कि दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिक कभी भी बाहर निकाले जा सकते हैं। सुरंग के अंदर मेडिकल की टीम पहुंच गई है। मजदूरों के परिजनों को भी सुरंग के पास बुलाया गया है। मिली जानकारी अनुसार उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों का बचाव अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सुरंग में एक लाइफ लाइन पाइप अलग से डाला जा रहा है। बता दे कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा सुरंग बचाव स्थल पर पहुंचे थे।
[metaslider id=25498]