Skip to content

दिल्ली में कृत्रिम बारिश करवाने की तैयारी , CM अरविंद केजरीवाल ने CII संग की बैठक

Kejriwal government will make artificial rain for the first time in Delhi
Kejriwal government will make artificial rain for the first time in Delhi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि दिल्ली में सर्दी के मौसम में होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार क्लाउड सीडिंग तकनीक की मदद लेने पर विचार कर रही है। इससे जहां वायु प्रदूषण अधिक होगा वहां कृत्रिम बारिश की जाएगी। इससे वहां के प्रदूषण स्तर को कम किया जाएगा। इससे लोग दमघोंटू हवा से बचेंगे और स्वच्छ हवा में सांस ले सकेंगे। इस तकनीक पर कानपुर आईआईटी काम कर रहा है। CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चीन व दुबई में क्लाउड सीडिंग तकनीक इस्तेमाल की जा रहा है, उसी तर्ज पर दिल्ली में खासकर सर्दी के तीन महीने के दौरान इसकी संभावना देखेंगे। इसमें द कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) दिल्ली सरकार का साथ देगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीआईआई के साथ दिल्ली सचिवालय में सोमवार को बैठक कर दिल्ली में प्रदूषण, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। [metaslider id=25498]