इन घरेलू नुस्खों से दूध की तरह चमकेंगे दांत , पीलेपन से मिलेगा छुटकारा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लाइफस्टाइल : अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान है तो आज हम घरेलु नुस्खों से दांतों को साफ़ सुथरा बनाने की बात करेंगे। अगर आप के दांतों में पीलापन है तो इस वजह से आप किसी सामने खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। लेकिन वहीँ अगर आपके दांत दूध जैसे सफेद हैं तो वह अपकी सुंदरता और बढ़ा देते हैं। तो चलिए जानते हैं दांतों को चमकाने के घरेलू नुस्खे-
1. तुलसी - तुलसी से अच्छा उपचार हमारे लिए और क्या हो सकता है। तुलसी हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है यह तो सभी जानते हैं। तुलसी दांतों का पीलापन दूर करने में काफी कारगर मानी जाती है। दांतों का पीलापन हटाने के लिए आप तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें और ब्रश करते समय इस पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत अच्छे होते हैं। साथ ही उनका पीलापन भी दूर हो जाता है।
2.केला - दांतों का पीलापन दूर करने के लिए केला का इस्तेमाल भी घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जाता है। इसके लिए आपको केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ना होगा और बाद में गुनगुने पानी से मुंह को साफ करना होगा।
3. नींबू - बताया जाता है नींबू दांतों का पीलापन झट से दूर कर देता है। दांत साफ करने के लिए नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ऐसा कर सकते हैं कि, 1 चम्मच नींबू के रस में 2 चुटकी नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को दांतों पर रगड़ें कुछ मिनट के लिए पेस्ट ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पानी से मूंह धो लें।
Disclaimer- संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस लेख में दी गयी जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
[metaslider id=25498]