दुकान से खरीदने के बाद वापिस लौटा देते हैं लोग, क्या है इस 'शापित' पेंटिंग का रहस्य !
Latest News Alerts
Choose News Alerts
ट्रेंडिंग न्यूज़ : आपको ये पेंटिंग देखने में बिलकुल आम पेंटिंग्स जैसी लग रही होगी . इसे पहली बार देखने पर हर कोई यही समझता है. लेकिन इसकी कहानी इसके एकदम उलट है. इसे 'शापित' पेंटिंग कहा जाता है. इसे एक चैरिटी शॉप पर 20 पाउंड में बेचने के लिए रखाÂ गया है. लेकिन इसे जो भी खरीदता है, वही लौटाकर चला जाता है. कोई इसे अपने पास नहीं रखना चाहता. लोगों ने इसके पीछे का कारण भी बताया है. ग्राहकों ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें इसे देखने के बाद अच्छा महसूस नहीं होता. काफी अजीब सा लगने लगता है.Â
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पेंटिंग में एक छोटी बच्ची लाल रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही है. उसके चेहरे पर परेशान करने वाले भाव हैं. उसे इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स के हेस्टिंग्स एडवाइस रिप्रेजेंटेशन सेंटर शॉप को अन्य कई तस्वीरों के साथ डोनेट किया गया था.Â
दुकान के मैनेजर स्टीव को इस बात का डर था कि शायद इसे कोई नहीं खरीदेगा क्योंकि लड़की की आंखों को देखकर ऐसा लगता है कि उसकी आंखें कमरे में आपको ही हर तरफ देख रही हैं. एक महिला इसे 25 पाउंड में खरीदकर ले गई थी लेकिन दो दिन बाद लौटा गई. उसने स्टीव से कहा, 'मुझे इस तस्वीर से छुटकारा पाना है क्योंकि इसका ऑरा ठीक नहीं है.'
इसके बाद पेंटिंग को एक और महिला ने खरीद लिया पर वो भी उसे जल्द ही वापस करने आ गई क्योंकि उसका कहना था कि वो उसे दोबारा नहीं देखना चाहती है, उसे इससे डर लग रहा है।
आमतौर पर देखा जाता है कि जब किसी चीज़ के साथ शापित शब्द को जोड़ दिया जाए, तो उसका बेचना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन दुकानदार ने इस पेंटिंग को बेचने के लिए अनोखी तरकीब निकाली है। जिसे लोग चैलेंज की तरह भी ले सकते है। इसी तरह स्टीव ने पेंटिंग को दुकान केÂ विंडो में दोबारा रख दिया. इस पर 20 पाउंड का टैग लगाया और कहा, 'ये वापस आ गई है! दो बार बिकी और दो बार रिटर्न हुई ! क्या आप इतने बहादुर हैं जो इसे खरीद लें ?'
[metaslider id=25498]