Skip to content

जानिए महिलायों के इन फेमस हेयर कटिंग के नाम, पार्लर में जाकर नहीं होना पड़ेगा Confused

Know the names of these famous haircuts for women
Know the names of these famous haircuts for women
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लाइफस्टाइल न्यूज़ : आपको बता दे महिलाओं को जितना प्यार अपनी त्वचा से होता है उतना ही वह अपने बालों से भी करती हैं। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने आपको सुन्दर दिखाने के लिए अपनी स्किन के साथ-साथ अपने बालों की भी बहुत केयर करती हैं। इसीलिए बालों के अलग-अलग हेयर कट या फिर अलग-अलग हेयर स्टाइल से सभी महिलाएं खुद को सजाती हैं। आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ पॉपुलर हेयर स्टाइल्स के नाम। 1 . Layer Cut- महिलाओं को ये हेयर स्टाइल काफी पसंद आता है। लेयर कट में बालों को अलग-अलग लेंथ पर इस तरह से काटा जाता है जिससे आपके बालों को ज्यादा वॉल्यूम मिल सके। अगर आप भी अपने बालों को ज्यादा वॉल्यूम देना चाहती है तो ये कट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। 2. U Cut - इस कट में यू अक्षर का आकार होता है। इस हेयर कट को यू कट कहते है। इसमें बालों को नीचे की तरफ एक कट दिया जाता है। जो यू अक्षर के आकार का होता है। आप इस कट में बालों को नीचे से अंदर की ओर कर्ल भी करवा सकती हैं। 3. V Cut - कई महिलाएं अपने लम्बे बालों को कटवाना तो चाहती हैं लेकिन उन्हें इस बात का भी डर सताता है कि कही उनके बाल ज्यादा छोटे न हो जाए। इसके लिए वी कट ले सकती हैं। इससे आप अपने लंबे बालों की लंबाई को स्टाइल में कम करवा सकती हैं। इसमें बालों को पीछे से शार्प वी आकार दिया जाता है। 4. Step Cut- स्टेप कट में बालों को काटने का एक अंदाज होता है जिसमें आपके बालों को अलग-अलग लेंथ पर काटा जाता है। इस हेयर कट में बेहद खूबसूरत लुक आती है । 5. Short Bob Cut- इस वक्त बॉब कट सबसे ट्रेंडिंग हेयर कट है। इस कट को लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। इसमें आपके बालों की लेंथ काफी छोटी हो जाती है। इसके साथ आपका चेहरा भी क्यूट दिखाई देता है। अगर आप भी अपने बालों को छोटा कराने के बारे में सोच रही हैं तो आप ये हेयर कट करा सकती हैं। Disclaimer - इस लेख में दी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता। इनपर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। [metaslider id=25498]