Skip to content

कपल ने 295 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटके टेबल पर खाया खाना , देखें शॉकिंग VIDEO

Couple eat food on a table hanging in the air at a height of 295 feet, see shocking VIDEO
Couple eat food on a table hanging in the air at a height of 295 feet, see shocking VIDEO
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
ट्रेंडिंग : सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक कपल 295 फीट की ऊंचाई पर बीच हवा में लटके टेबल पर बैठे नज़र आता है वहीँ सामने झरना बह रहा है. दोनों टेबल पर खाना रखकर उसका मजा लेते दिख रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियाना हर्ट नामक महिला और उनके रैपर पार्टनर ने शेयर किया है. 28 साल की हर्ट का कहना है कि वो ब्राजील में कुछ अलग करने की कोशिश कर रही थीं. तभी उन्हें हवा के बीच खाना खाने की इस जगह के बारे में पता चला। https://www.instagram.com/reel/CwLHwt7s1fj/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA== हर्ट ने बताया कि वो अपने पार्टनर के साथ पहले चलकर वॉटर फॉल तक गईं. इसके बाद इन्हें टेबल पर बिठाने से पहले बॉडी पर स्ट्रिप्स बांधी गईं. टेबल ऊपर एक रस्सी से बंधा हुआ था. फिर यहां दोनों ने चीज़, क्रैकर्स, सैंडविच और फल खाए. इस 15 मिनट के अनुभव के लिए इन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) देने पड़े इन पैसों में ही कपल की तस्वीरें क्लिक की गईं और ड्रोन की मदद से वीडियो बनाकर दिया गया. इनका कहना है कि ये खाने के लिए नहीं बल्कि इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाने के लिए यहां आए थे. [metaslider id=25498]