Skip to content

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार,CBI का बड़ा एक्शन

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार,CBI का बड़ा एक्शन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली :  बड़ी खबर है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार सिसोदिया एजेंसी के सामने पेश होने के लिए सीबीआई मुख्यलाय सुबह 11 बजे पहुंचे थे। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया पर आबकारी घोटाले में कथित तौर पर उनके जुड़ने का आरोप लगा है।  वही आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब मनीष सिसोदिया का मामला अदालत में जाएगा, तो भाजपा सरकार एक रुपये का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाएगी। इसके साथ ही कहा कि AAP और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। [metaslider id=25498]