Skip to content

BIG NEWS : दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन ने दिया इस्तीफा

BIG NEWS: Delhi's Aam Aadmi Party government ministers Manish Sisodia and Satendra Jain resign
BIG NEWS: Delhi's Aam Aadmi Party government ministers Manish Sisodia and Satendra Jain resign
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है , आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। बता दें कि सिसोदिया कथित आबकारी घोटाले के मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे, वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। बता दे सीबीआई की इस कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर अब इस मामले को हाईकोर्ट में लेकर जाएगी। पार्टी ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। [metaslider id=25498]