Skip to content

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के बाद AAP पार्टी की शैली ओबेरॉय बनी मेयर

AAP party's Shelly Oberoi becomes mayor after municipal elections in Delhi
AAP party's Shelly Oberoi becomes mayor after municipal elections in Delhi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली को नया मेयर मिल गया है। बता दे कि आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को मेयर चुना गया। मिली जानकारी अनुसार शैली को 150 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया। दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली है। इसके अलावा AAP के आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर चुना गया है। उन्हें 147 वोट मिले हैं। उन्होंने BJP के कमल बागड़ी को हराया है। शैली ओबेरॉय की जीत के बाद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुंडागर्दी हार गई, दिल्ली की जनता जीत गई। वहीँ मेयर चुनाव जीतने के बाद शैली ने कहा कि हमें जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए साथ काम करना होगा। इसके लिए हम CM केजरीवाल की जनता को दी गई 10 गारंटी पर काम करेंगे। [metaslider id=25498]