एयरपोर्ट पर टेक ऑफ कर रहे विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लखनऊ : खबर है कि अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से अचानक एक पक्षी टकरा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार विमान टेकऑफ के लिए तैयार था, इसी बीच पक्षी टकराने से पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को रनवे पर ही रोक दिया और एयरपोर्ट प्रशासन को अलर्ट कर दिया। विमान में 180 पैसेंजर थे, जो बाल बाल बच गए। मौके पर सुरक्षा बल भी पहुंच गए और विमान से यात्रियों को सकुशल उतारा गया।
[metaslider id=25498]