उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की हुई सगाई , गुजरात के बिजनेस घराने से जोड़ा रिश्ता
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : खबर है कि देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत का रोका (सगाई) एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट के बेटी राधिका के साथ हो गया है। राजस्थान के श्रीनाथ जी में दोनों परिवारों और नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रोका की रस्में निभाई गईं। बता दे अनंत और राधिका बचपन के दोस्त हैं।
राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वे ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ-साथ 'एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के CEO और वाइस चेयरमैन भी हैं।
वीरेन की दो बेटियां राधिका और अंजलि हैं। वहीं, वीरेन मर्चेंट की पत्नी शैला भी एक बिजनेसवुमन हैं और वो एन्कोर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर हैं। अंजलि भी इसी कंपनी में बतौर डायरेक्टर काम करती हैं।
[metaslider id=25498]