Skip to content

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन

Veteran actor Vikram Gokhale passed away at the age of 77
Veteran actor Vikram Gokhale passed away at the age of 77
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : दुखद खबर है कि टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के हॉस्पिटल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ती कराया गया था। जहां लगातार उनकी तबीयत बिगड़ी जा रही थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। मिली जानकारी अनुसार विक्रम गोखले को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी। बता दे कि विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। यह अवॉर्ड मराठी फिल्म 'अनुमति' के लिए दिया गया था। [metaslider id=25498]