Skip to content

अरविंद केजरीवाल बोले- 'लिख कर देता हूं इस बार गुजरात में बनेगी AAP पार्टी की सरकार'

Arvind Kejriwal said- 'Let me write this time AAP government will be formed in Gujarat'
Arvind Kejriwal said- 'Let me write this time AAP government will be formed in Gujarat'
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : आपको बता दे कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दावा किया कि इस बार गुजरात में बनेगी AAP पार्टी की सरकार'। उन्होंने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों के लिए अगले साल 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन योजना के क्रियान्वयन का वादा करते हुए उनसे आप का समर्थन करने का अनुरोध भी किया। बता दे कि सूरत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली तथा पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए की गई उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई और गुजरात में भी ऐसा ही होगा। केजरीवाल ने दावा किया कि लोग सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इतने डरे हुए हैं कि वे गुजरात विधानसभा चुनाव में आप के लिए समर्थन को खुलकर स्वीकार करने से हिचक रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं आप सबके सामने लिखित रूप से एक भविष्यवाणी करने जा रहा हूं...लिख लीजिए कि आप गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। 27 साल के कुशासन के बाद गुजरात के लोगों को इन लोगों (भाजपा) से छुटकारा मिलेगा।'' उन्होंने अपनी ‘‘भविष्यवाणी'' एक कागज पर लिखी और इसे मीडियाकर्मियों को दिखाया। [metaslider id=25498]