Skip to content

7 महीने से बेहोश महिला ने दिया बेटी को जन्म, नॉर्मल डिलीवरी से डॉक्टर हैरान

Woman unconscious for 7 months gave birth to daughter, doctor surprised by normal delivery
Woman unconscious for 7 months gave birth to daughter, doctor surprised by normal delivery
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] UP (बुलंदशहर ) : हैरान करने वाली खबर है कि 23 साल की शाफिया ने 7 महीने से बेहोश होने के बावजूद बेटी को जन्म दिया है। वहीँ नॉर्मल डिलीवरी से डॉक्टर भी हैरान है। मिली जानकारी अनुसार UP के बुलंदशहर की रहने वाली शाफिया की शादी को करीब डेढ़ महीने हुए थे। 31 मार्च को शाफिया पति हैदर के साथ बाइक से जा रही थीं। अचानक उनका दुपट्टा बाइक में फंसा और वो गिर गईं। जिससे शाफिया के सिर में गहरी चोट आई। हैदर शाफिया को पास के हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। शाफिया को बेहोशी की हालत में एम्स लाया गया। उसे तुरंत एडमिट कर सर्जरी की गई। प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया तो वह 40 दिन की प्रेग्नेंट थी। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्चा सुरक्षित है। उन्होंने महिला के परिवार से बात की। पति हैदर ने कहा कि वह बच्चा चाहता है। [metaslider id=25498] करीब 7 महीने हॉस्पिटल में एडमिट रहने के बाद अब शाफिया एक बच्ची की मां बनी हैं। बता दे वह आंखें तो खोल पाती हैं, लेकिन बोलती-समझती कुछ नहीं। उनकी डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर के 22 साल के करियर में यह ऐसा पहला मामला है। हो सकता है आपको लगे कि ये तो चमत्कार है, लेकिन ऐसा है नहीं। इसके पीछे उन डॉक्टर्स की जी-तोड़ मेहनत है, जिन्होंने हर दिन शाफिया का ख्याल रखा। शाफिया के पति हैदर का मजबूत इरादा है, जो हर मुश्किल में पत्नी के साथ खड़े रहे। बता दे 7 महीने पहले जिस महिला के बचने की डॉक्टर्स को सिर्फ 10-15% उम्मीद थी, वह आज न सिर्फ जिंदा है बल्कि एक बेटी की मां भी है। प्राप्त जानकारी अनुसार 20 अक्टूबर को शाफिया ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।