Skip to content

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा मुझे भी जान का खतरा

Sidhu Musewala's father said I am also in danger of life
Sidhu Musewala's father said I am also in danger of life
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] मानसा : गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि उन्हें भी जान का खतरा है। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा है कि आने वाले समय में उन्हें भी गोली मारी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आंखो में रड़कते हैं। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू के स्मारक पर माथा टेकने और तस्वीरें खिंचवाने से इंसाफ नहीं मिलेगा। इंसाफ पाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि वह उन्हें सैल्यूट करते हैं। उन्होंने कहा सिद्धू की मौत के 4 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक असल हत्यारों और सुरक्षा वापिस लेने वाले अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि आने वाले समय में उन्हें भी गोली मारी जा सकती है। [metaslider id=9199]   [metaslider id=25498]