बेकाबू बस फुटपाथ पर चढ़ कर दुकान से जा टकराई, 11 यात्री घायल व 3 की हालत गंभीर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
बंगा : पंजाब के नवांशहर से जालंधर जा रही एक निजी कंपनी की बस तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर फुटपाथ पर जा चढ़ी और एक दुकान से जा टकराई। मिली जानकारी अनुसार हादसे में 11 यात्री घायल हो गए जिनमें से 3 यात्रियों की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है सुबह 10 बजे बंगा शहर में दाखिल होते ही बस चालक ने बस की स्पीड को अचानक बढ़ा दिया। जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई व फुटपाथ पर चढ़ कर एसएन कालेज के सामने की एक दुकान से जा टकराई। बस का बायां हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीँ दुर्घटना के बाद सभी को बंगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
[metaslider id=25498]