Skip to content

नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, बोले - विपक्ष को एकजुट करना हमारा लक्ष्य

Nitish Kumar met Arvind Kejriwal, said - our goal is to unite the opposition
Nitish Kumar met Arvind Kejriwal, said - our goal is to unite the opposition
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : खबर है कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। वहीँ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख एच. डी. कुमारस्वामी से मुलाकात की थी। इसके बाद अब नीतीश कुमार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के ओम प्रकाश चौटाला सहित कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मिलने की संभावना है। हालाँकि इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि वह ना तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार है और ना ही इसके लिए इच्छुक हैं। [metaslider id=25498] भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यालय में पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात करने के बाद कुमार ने पत्रकारों से कहा कि यह समय वाम दलों, कांग्रेस और सभी क्षेत्रीय दलों के साथ आकर एकजुट विपक्ष का गठन करने का है।