Skip to content

केजरीवाल का दावा- अब पंजाब में सरकार गिराने की फिराक में बीजेपी, 10 विधायकों से किया संपर्क

Kejriwal claims - BJP now trying to topple the government in Punjab, contacted 10 MLAs
Kejriwal claims - BJP now trying to topple the government in Punjab, contacted 10 MLAs
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] गोवा में बुधवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ, जहां कांग्रेस के 8 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पंजाब में उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, जिस वजह से उसने वहां पर 10 AAP विधायकों से संपर्क किया। इसके साथ ही उनको खरीदने की कोशिश की गई। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। [metaslider id=25498] इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली में बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत जीता। AAP का दावा है कि दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल रहा, जिस वजह से अब बीजेपी पंजाब पर ध्यान केंद्रित कर रही है। [metaslider id=1461]