Skip to content

भारतीय अरबपति गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बिज़नेसमैन , अब सिर्फ एलन मस्क ही है उनसे आगे

Adani became the richest person in India and Asia by defeating Ambani, earned so much money in 2 days
Adani became the richest person in India and Asia by defeating Ambani, earned so much money in 2 days
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] बिज़नेस न्यूज़ : खबर है कि भारतीय अरबपति गौतम अडाणी 154.7 अरब डॉलर (करीब 12.34 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बिज़नेसमैन बन गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर गौतम अडाणी ने ये मुकाम हासिल किया है। बता दे कि यह पहली बार है, जब कोई एशियाई फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप-2 में शामिल हुआ है। बता दे कि अभी महज 17 दिन पहले ही अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बने थे , बड़ी तेजी से अब वे दूसरे स्थान पर पहुँच गए है। [metaslider id=25498] वहीँ अगर बात करें तो अब रैंकिंग में केवल एलन मस्क ही उनसे आगे हैं। आपको बता दे कि टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 21.83 लाख करोड़ (273.5 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीँ अब बर्नार्ड अरनॉल्ट 12.27 लाख करोड़ (153.8 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ तीसरे और अमेजोन के जेफ बेजोस 11.95 लाख करोड़ (149.7 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वहीँ दूसरी तरफ एशिया के सबसे रईस व्यक्ति अडाणी के अलावा रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। 7.35 लाख करोड़ (92.1 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं। [metaslider id=9199]