Skip to content

गलत लाइफस्टाइल से युवाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, संकेत दिखे तो मत करें इग्नोर

Heart diseases increasing among youth due to wrong lifestyle, do not ignore if you see signs
Heart diseases increasing among youth due to wrong lifestyle, do not ignore if you see signs
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=24910] Health : एक रिसर्च की मानें तो दुनियाभर में ज्यादा मौतें हृदय रोग के कारण ही होती हैं। वहीँ आज के समय में हृदय रोग सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है, जिसका युवाओं में नकरात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बता दे कि गलत लाइफस्टाइल, व्यस्त दिनचर्या, तनाव और खान-पान पर ध्यान न देने के कारण युवा पीढ़ी इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आ रही है। इस कारण हृदय रोग लगातार बढ़ है। वहीँ शुरुआती लक्षणों को अनदेखा करने के चलते युवा पीढ़ी इस बीमारी का शिकार हो रही है। आपको बता दे कि थोड़ी सी जागरूकता हमारी जिंदगी को किसी बड़े खतरे में जाने से रोक सकती है। ( ख़राब लाइफ-स्टाइल ) इन बातों पर ध्यान दे :- कम उम्र में धूम्रपान की आदत। शरीर का बढ़ा हुआ फैट । मधुमेह और उच्च रक्तचाप होना। खान-पान पर ध्यान न देना। ज्यादा तनाव लेना। फास्टफूड का सेवन अधिक करना। हृदय रोग से ऐसे करें बचावः- पौष्टिक आहार के साथ स्वस्थ दिनचर्या पर ध्यान देकर हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। हृदय रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टरी सलाह लें। लापरवाही न बरतें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। सबसे जरूरी है जागरूकता। अगर आप हृदय से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक रहेंगे तो इसका खतरा टल सकता है। धूम्रपान और तम्बाकू उत्पादों का सेवन से परहेज करें। इससे भी हृदय संबंधित बीमारी बढ़ती है। समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप करवाना न भूलें। खाने में नमक की मात्रा कम करें। [metaslider id=25498]   [metaslider id=1461]