Skip to content

थानां 8 की पुलिस ने एक देसी पिस्तौल व 5 वाहन समेत 1 आरोपी किया काबू , व एक आरोपी मौके से फरार

Police of police station 8 arrested 1 accused including a pistol and 5 vehicles, and one accused escaped from the spot
Police of police station 8 arrested 1 accused including a pistol and 5 vehicles, and one accused escaped from the spot
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=1461] जालंधर : थाना न:8 की पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी का दूसरा साथी मनीष पुत्र विनंदशेवर राम मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए एसीपी मोहित कुमार सिंगला ने बताया कि थाना न: 8 के प्रभारी कुलदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई जगदीश लाल पुलिस पार्टी सहित ट्रांसपोर्ट नगर मौैजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की आरोपी दोपहिया वाहन चुराकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं और आरोपियों के पास अवैध हथियार भी हैं। [metaslider id=25498] सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस टीम ने पठानकोट चौक पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी अनीश को काबू कर लिया और आरोपी मनीष मौके से भाग निकला। पुलिस ने अनीश से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान अनीश पुत्र राम आशीष वासी परशुराम नगर के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को अलग अलग इलाकों से चुराए गए 5 वाहन जब्त करवाए जोकि उसने ट्रांसपोर्ट में खाली प्लाट में खड़े किए थे। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर फरार आरोपी मनीश की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी है। [metaslider id=9199]   [metaslider id=9106]