भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा सबसे महंगा घर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : खबर है कि भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी ने दुबई में एक आलीशान बंगला खरीदने के लिए करार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी दुबई में बीच साइड विला के मिस्टी खरीदार हैं। बताया जा रहा है कि इस विला की कीमत 80 मिलियन डॉलर (6,396,744,880 रुपये) है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अंबानी इस शहर में अब तक के सबसे बड़े रेसिडेंसियल संपत्ति खरीदने वाले शख्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाम जुमेराह बीच पर इस संपत्ति को इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा गया है।
[metaslider id=25498]
प्राप्त जानकारी मुताबिक अंबानी के इस नए विला में एक बेडरूम, एक निजी स्पा और इनडोर व आउटडोर पुल हैं। बता दें कि दुबई शहर अल्ट्रा रिच लोगों के लिए एक पसंदीदा बाजार के रूप में उभर रहा है। बता दें कि वहां की सरकार ने लंबी अवधि के लिए गोल्डन वीजा की पेशकर कर विदेशियों के लिए घर खरीदना आसान बनाया है। वहीँ इस लोकेशन पर ब्रिटेन के फुटबॉलर डेविड बेकहम और हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान जैसे दिग्गज अंबानी के नए पड़ोसी होंगे।
[metaslider id=9199]