Skip to content

पंजाब में गैंगवार की आशंका, बंबीहा गैंग की धमकी के बाद CIA खरड़ में बढ़ाई गई सुरक्षा

Fears of gang war in Punjab, security beefed up in CIA Kharar after Bambiha gang threat
Fears of gang war in Punjab, security beefed up in CIA Kharar after Bambiha gang threat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग की धमकी के बाद खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीँ कार्यालय के आसपास कमांडो की तैनाती कर दी गई है। जिक्रयोग है कि इसी कार्यालय में पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अलावा उसके साथ जग्गू भगवानपुरिया को रखा है। बता दे कि बंबीहा गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया को जान से मारने की धमकी दी है। इस बीच, शुक्रवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने फिलीपींस के मनीला शहर में बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर मनदीप की गोली मारकर हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। [metaslider id=25498] वहीँ इस घटना और बिश्नोई-बराड़ की बंबीहा गैंग को चुनौती को देख पुलिस सतर्क हो गई है। दोनों गुटों के बीत गैंगवार बढ़ने की आशंका जताई गई है और इसके तहत बंबीहा गैंग लॉरेंस बिश्नोई पर हमला कर सकता है। [metaslider id=711]