Skip to content

पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण की मुश्किलें और बढेंगीं, पूर्व DSP बलविंदर सिंह सेखों ने दी विजिलेंस को 4 शिकायतें

Former cabinet minister Bharat Bhushan's troubles will increase, former DSP Balwinder Singh Sekhon gave 4 complaints to Vigilance
Former cabinet minister Bharat Bhushan's troubles will increase, former DSP Balwinder Singh Sekhon gave 4 complaints to Vigilance
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] लुधियाना : खबर है कि ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण की मुश्किलें और बढ़ सकती है । बता दे शुक्रवार को पूर्व DSP बलविंदर सिंह सेखों विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और उनके खिलाफ 4 शिकायतें दी। सेखों ने बताया कि इन शिकायतों में वह खुद गवाह के तौर पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि विजिलेंस अधिकारी ने उनकी शिकायत ले ली है। आने वाले दिनों में आशू के पुराने मामले उजागर किए जाएंगे। वहीँ सेखों ने कहा कि आशू ने कांग्रेस कार्यकाल में मंत्री रहते जहां आम जनता के साथ ठगी की है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी मुलाजिमों को भी बेवजह तंग परेशान करके दबाया है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस पर दबाव बनाने की खातिर जिला परिषद के पार्क में तंबू लगाकर कांग्रेसी ड्रामेबाजी कर रहे है। इसके अलावा उन्होंने कहा भ्रष्टाचारियों की सूची में अगला नंबर अब राजा वड़िंग का ही है क्योंकि राजा वड़िंग ने भी ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते हुए घोटाले किए हैं। [metaslider id=25498]