Skip to content

कपिल सिब्बल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ , समाजवादी पार्टी के समर्थन में राज्यसभा के लिए किया अपना नामांकन दाखिल

Kapil Sibal left Congress, filed his nomination for Rajya Sabha in support of Samajwadi Party
Kapil Sibal left Congress, filed his nomination for Rajya Sabha in support of Samajwadi Party
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि देश के जाने माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। आपको बता दे कि वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए गठबंधन की सरकार के दौरान कपिल सिब्बल केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 1998 में वो कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। बता दे कि कपिल सिब्बल वर्तमान में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस कोटे से सांसद हैं। असल में इस बार कांग्रेस के पास यूपी में इतने विधायक नहीं हैं कि सिब्बल को फिर से राज्यसभा भेजा जा सके। इसलिए माना जा रहा है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ रुख किया है। [metaslider id=1461]