Skip to content

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, अब तक 14 लोग गिरफ्तार

Delhi Police in action after violence in Jahangirpuri area of Delhi, 14 people arrested so far
Delhi Police in action after violence in Jahangirpuri area of Delhi, 14 people arrested so far
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दोरान हुई हिंसा मामले में आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज है। मिली जानकारी अनुसार हिंसा के मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि पहले नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।वहीँ डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में 5 और आरोपी गिरफ्तार किया गया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार हिंसा में शामिल अभी तक कुल 14 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसके अलावा इलाके में सुरक्षा व्वस्था और कड़ी कर दी गई है। आपको बता दे कि इलाके को छावनी में तब्दील करते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है। प्राप्त जानकारी मुताबिक शनिवार को हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों और 1 नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार एक सब-इंस्पेक्टर को गोली भी लगी है, उनकी हालत स्थिर है। वहीँ पुलिस का दावा है कि जल्द ही और गिरफ्तारी की जाएगी। जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जहांगीरपुरी हिंसा प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। [metaslider id=711]