जालंधर में बड़ी वारदात, महिला समेत Creta कार को लूट कर ले गए लुटेरे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
जालंधर : जालंधर में बड़ी वारदात की खबर है कि मॉडल टाउन में इंकम टैक्स कालोनी में पड़ते सांझा चूल्हा के पास लुटेरे क्रेटा कार लूट कर ले गए। वहीँ हैरानी वाली बात यह कि कार में महिला भी बैठी थी। बताया जा रहा है कि लुटेरे महिला को भी अपने साथ ही ले गए और कुछ दूरी पर गाड़ी से उतार गए। वहीँ इस वारदात के बाद जालंधर पुलिस की सांसें फूली और उन्होंने सभी जगह अलर्ट करवा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पति पत्नी मॉडल टाउन बाबा रसोई के पास आए थे। पति दुकान से सामान लेने के लिए चला गया पीछे पत्नी कार में अकेली बैठी थी। तभी कुछ युवक आए और उन्होंने कार महिला समेत कार भगा ली और महिला को कुछ दूरी पर उतारकर कार लेकर फरार हो गए।
[metaslider id=9106]