Skip to content

बड़ी खबर : भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 20-25 रु. तक बढ़ सकते है

Petrol and diesel prices reduced across the country, know by how much it became cheaper?
Petrol and diesel prices reduced across the country, know by how much it became cheaper?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के दाम गुरुवार को 115 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए। वहीँ बताया जा रहा है कि ऐसे में आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ना लगभग तय है। जबकि पिछले 120 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, वहीँ कच्चे तेल की कीमत करीब 70% बढ़ चुकी है। आपको बता दे कि अभी देश में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। वहीँ इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। ये माना जा रहा है कि सरकार अगले हफ्ते पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती है। प्राप्त जानकारी अनुसार IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है। जबकि तेल कंपनियों ने 3 नवंबर से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है,वहीँ तब से लेकर अब तक कच्चा तेल 40 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा महंगा हो चुका है। इसलिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20-25 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालाँकि विश्लेषण यह भी कहता है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी एक बार में न होकर, रोज थोड़ी-थोड़ी होगी। [metaslider id=1461]