Skip to content

Big News : CM की सुरक्षा में बड़ी चूक , युवक ने सीएम की पीठ पर मुक्का मार किया हमला

BIG NEWS : Congress MP of Punjab received threat to blow him up
BIG NEWS : Congress MP of Punjab received threat to blow him up
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] पटना : आपको बता दे कि बिहार के CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने अचानक पीछे से आकर सीएम को मार दिया। हालाँकि सीएम की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी अनुसार युवक की पहचान बख्तियारपुर के शंकर के रूप में हुई है। बता दे कि रविवार शाम सीएम बख्तियारपुर में शीलभद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। वहीँ अचानक भीड़ में से निकलकर युवक सिक्योरिटी गार्ड के सामने से होकर मंच पर पहुंचा और पीछे से CM नीतीश कुमार पर हमला कर दिया। मिली जानकारी अनुसार जब सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर पीटना चाहा तो CM ने उन्हें मना कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। [metaslider id=1461]