भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार , बेल पर हुए रिहा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
नई दिल्ली : खबर मिली है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विनोद कांबली ने रविवार को दोपहर में मुंबई के बांद्रा में अपनी सोसायटी के गेट में कार से टक्कर मार दी। वहीँ कार से इस तरह से गेट में टक्कर मारने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार वहीँ कांबली ने इस हरकत के बाद गेट पर मौजूद चौकीदार और उस सोसायटी में रहने वाले कुछ लोगों के साथ बहस भी की। हालाँकि उन्हें गिरफ्तार किए जाने के बाद बेल पर रिहा कर दिया गया। आपको बता दे कि 50 साल के विनोद कांबली जाने-माने भारतीय क्रिकेटर हैं।
[metaslider id=1461]