Skip to content

ICC TEST RANKING में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पछाड़ कर शीर्ष पर किया कब्जा

In the ICC TEST RANKING, the Indian team overtook New Zealand to occupy the top
In the ICC TEST RANKING, the Indian team overtook New Zealand to occupy the top
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : आपको बता दे कि भारतीय टीम ने एक बार फिर से टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष का ताज अपने नाम कर लिया है। बता दे कि मुंबई टेस्ट जीतने के साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। अब भारतीय टीम 124 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि न्यूजीलैंड 121 अंकों के साथ खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीँ अगर रैंकिंग में टॉप पांच टीमों की बात करें तो भारत शीर्ष पर है तो न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर है। जानकारी अनुसार भारतीय टीम ने सोमवार को न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन के बड़े अंतर से हराया और मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन को चारों खाने चित किया। बता दे कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन भारत ने 45 मिनट में ही न्यूजीलैंड के आखिरी पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर पूरी टीम को 167 रन पर ही समेट दिया।  [metaslider id=1461]