Skip to content

कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी हुआ निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Group Captain Varun Singh, who survived the helicopter crash in Coonoor, also died, PM Modi expressed grief
Group Captain Varun Singh, who survived the helicopter crash in Coonoor, also died, PM Modi expressed grief
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बुरी खबर है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है। बता दे कि बीती 8 दिसंबर को क्रैश हुए एमआई17 वी5 हेलीकाप्टर में वो एक मात्र जीवित बचे थे। वहीँ उनका इलाज कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में चल रहा था। इस दर्दनाक दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की जानकारी भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर दी है। पीएम् नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गर्व के साथ देश की सेवा की, उनके निधन की खबर से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति। [metaslider id=1461]