कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पहुंचा भारत, कर्नाटक में मिले दो मामले
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
नई दिल्ली : दुनिया के कई देशों में सामने आ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों से दहशत का माहौल है। वहीँ जानकारी मिली है कि अब भारत में भी ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। बता दे कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी अनुसार ये दोनों मामले कर्नाटक मे मिले हैं। वहीँ उनके सभी संपर्कों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों संकमितों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। मिली जानकारी अनुसार इनके संपर्क में आए पांच लोगों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ अब इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। वहीँ स्वास्थ्य Â मंत्रालय ने कहा कि हमें डर या भय का माहौल नहीं बनाना है। हमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन को अपनाना है।
[metaslider id=9199]