Skip to content

चीन में बड़ी घटना- रैंप ब्रिज का हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत व आठ घायल

Big incident in China- four people killed and eight injured after part of ramp bridge collapsed
Big incident in China- four people killed and eight injured after part of ramp bridge collapsed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] बीजिंग : चीन के हुबेई प्रांत के एझोउ शहर से बड़ी घटना की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ एक रैंप ब्रिज का हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी व आठ लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार, शनिवार को एक्सप्रेस-वे पर बने रैंप ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है कि जिस समय दुर्घटना हुई उस समय अज्ञात संख्या में लोग पुल पर काम कर रहे थे। वहीँ अधिकारियों ने कहा कि पुल पर तीन ट्रक गिर गए। इसके अलावा सिंगल-कालम ब्रिज के नीचे एक कार दब गई, जिससे एक्सप्रेसवे का दोतरफा यातायात बंद हो गया। [metaslider id=1461]