बस और ट्रेलर की टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
जोधपुर : बड़ी खबर मिली है कि राजस्थान के जोधपुर के बाड़मेर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस और ट्रेलर की टक्कर होने से इसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग में कईयों के झुलसने जानकारी हैं, बता दे कि अभी शुरूआती तौर पर 12 लोगों के आग में जलने से मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीँ हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं। वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर राजमार्ग पर दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा घायलों को 50-50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे।