आज धनतेरस - जानिए आज खरीदारी करने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त, रखें इन बातों का खास ख्याल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="9199"]
Dhanteras 2021 : बता दे कि इस बार दीपावली पर कार्तिक अमावस्या गुरुवार को सुबह 5:57 से रात 2:37 बजे तक रहेगी। वहीँ लक्ष्मी जी का पूजन करने के लिए व्यापारियों को भरपूर समय मिलेगा। वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार धनतेरस पर व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सुबह दस से शाम चार बजे तक पूजा का मुहूर्त है। इसके अलावा खरीदारी के लिए सुबह 8.46 बजे से रात 10.10 बजे तक मुर्हूत रहेगा। वहीँ जानकारी अनुसार अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.11 से 11.56 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अमृत मुहूर्त दोपहर को 11.30 से 12.56 बजे तक रहेगा। वहीँ शुभ योग दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक है और वृष लग्न शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक है। प्राप्त जानकारी अनुसार वहीँ किसी भी मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ रहेगा । बता दे कि दीपावली पर गणेश जी ,माता लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है और गणेश जी की कृपा से पूरे वर्ष परिवार में शुभता एवं माता लक्ष्मी की कृपा से धनधान्य एवं सम्पन्नता की वृष्टि होती रहती है। इस दिन परिवार सहित गणेश जी एवं माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर आरती करनी चाहिए।
[metaslider id="1461"]