Skip to content

केंद्र सरकार की तरफ से कृषि कानून वापस लिए जाने के एलान के बाद कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की हुई अहम बैठक, आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा

sanyukt-kisan-morcha-take-big-discitaion-over-of-farmers-agitation
sanyukt-kisan-morcha-take-big-discitaion-over-of-farmers-agitation
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बता दे कि केंद्र सरकार की तरफ से तीनों विवादित कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद दिल्ली के कुंडली बार्डर पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई। जानकारी मिली है कि वहीँ मीटिंग में किसान संगठनों ने फैसला किया है कि आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा। वहीँ मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अभी जारी रहेंगे। बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 26 नवंबर को बार्डर पर भीड़ बढ़ाई जाएगी और वहीँ 29 नंवबर को संसद कूच किया जाएगा। वहीँ किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा। वहीँ आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर रविवार को किसान मोर्चा की बड़ी बैठक होगी। वहीँ किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि हमारे मुद्दे विशेष रूप से एमएसपी, किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना, बिजली विधेयक 2020, वायु गुणवत्ता अध्यादेश को वापस लेना और कृषि कानून का विरोध के दौरान जो किसान मरे हैं उनके लिए स्मारक बनाने के लिए स्थान का आवंटिट करना जैसे प्रमुख मुद्दे लंबित है , और मोर्चा को उम्मीद है कि सरकार इन मुद्दों को हल करने के लिए जल्द ही बैठक बुलाएगी। [metaslider id=9199]