दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- ओमिक्रॉन से निपटने को तैयार, ऑक्सीजन बेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उम्मीद करते है कि कोरोना का यह वैरिएंट दिल्ली में ना आए। वहीँ उन्होंने कहा कि लेकिन हम इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन बेड की क्षमता बढ़ाकर लगभग 63,000 बेड तक की जा रही है। वहीँ उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान हमारे पास ऑक्सीजन के भंडारण की क्षमता नहीं थी लेकिन अब हमारे पास 442 मीट्रिक टन क्षमता है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना के टीकाकरण पर कहा कि दिल्ली के 97 प्रतिशत नागरिक कोरोना की पहली डोज और 57 प्रतिशत नागरिक दूसरी डोज ले चुके हैं। उन्होंने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की। वहीँ सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया, ''मैंने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। हमें एक जिम्मेदार सरकार की तरह तैयार रहना होगा। जहां तक बेड की बात है, हमने 30,000 ऑक्सीजन बेड तैयार कर लिए हैं और इसमें से लगभग 10,000 आईसीयू बेड हैं।''
[metaslider id=1461]