Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
नई दिल्â€ली : बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापिस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे, ताकि छोटे किसानों को और ताकत मिले। वहीँ सालों से ये मांग देश के किसान और विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा जब ये कानून लाए गए, तो संसद में चर्चा हुई। उन्होंने कहा देश के किसानों, संगठनों ने इसका स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने कहा लेकिन हम कुछ किसानों को कृषि कानूनों के लाभ समझाने में असफल रहे। वहीँ पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरा सेवा भाव से जनता की सेवा में जुटी है।
[metaslider id=9199]
वहीँ पीएम मोदी ने कहा कि उन्â€होंने किसानों की मुश्किलों और तकलीफों को बेहद करीब से महसूस किया है और किसानों की मौजूदा सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्â€ली की सीमाओं पर हजारों किसान पिछले एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ किसान कृषि कानूनों को रद करने की मांग पर अड़े हुए थे, जिन्â€हें आखिरकार केंद्र की मोदी सरकार ने मान लिया है।
[metaslider id=1461]
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया। वहीँ पीएम मोदी ने किसानों से अपील की, आप अपने अपने घर लौटे, खेत में लौटें, परिवार के बीच लौटें, और एक नई शुरुआत करते हैं। उन्होंने कहा इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रद करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर दें '
वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व की सभी को बधाई दी । PM मोदी ने कहा कि वह विश्वभर में सभी लोगों को और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने कहा, 'ये भी बहुत सुखद है कि डेढ़ साल के बाद करतारपुर साबिह कारिडोर अब फिर से खुल गया है।
[metaslider id=5345]