Skip to content

बड़ी खबर : गुजरात में बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर टोल प्लाजा से जा टकराई , टोल प्लाजा के 3 कर्मचारियों सहित 15 लोग ज़ख़्मी

Big news: In Gujarat, a bus full of processions rammed into the toll plaza uncontrollably, 15 people including 3 employees of the toll plaza were injured.
Big news: In Gujarat, a bus full of processions rammed into the toll plaza uncontrollably, 15 people including 3 employees of the toll plaza were injured.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] सूरत : बड़े सड़क हादसे की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार गुजरात के तापी जिले में सोनगढ़ के मांडल टोल नाके पर गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां बारातियों से भरी एक बस बेकाबू होकर तेज़ सपीड से सीधे टोल नाके में जा घुसी। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में बारातियों और टोल नाके के 3 कर्मचारियों सहित करीब 15 लोग घायल हो गए, जिसमे चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सोनगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वही ये बड़ा हादसा हादसा टोल नाके के CCTV कैमरे में कैद हो गया। [metaslider id=1461] वहीँ हादसे के बाद बस की टक्कर से टोल नाके का कैबिन पूरी तरह से टूट गया और वहां रखी मशीनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीँ इसके अलावा वहां लगे CCTV कैमरे भी टूट गए। इस हादसे के बाद वहां टोल नाके पर लंबा जाम लग गया । cctv फुटेज की वीडियो के मुताबिक बस को कैबिन की ओर आते देख कैबिन में बैठी महिला कर्मचारी एकदम से उठकर भागी, जिससे उसकी जान तो गई, लेकिन पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीँ कैबिन के पीछे ही दो कर्मचारी खड़े थे, जो हादसे का शिकार हो गए। लेकिन गनीमत रही इन्हे भी मामूली छोटे आई। वहीँ इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर और अन्य दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। [metaslider id=9199]