Skip to content

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'नट्टू काका' का हुआ निधन, कैंसर से पीड़ित थे

'Nattu Kaka' of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah passed away, was suffering from cancer
'Nattu Kaka' of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah passed away, was suffering from cancer
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले घनश्याम नायक ( नट्टू काका ) का 77 साल की आयु में निधन हो गया हैl वे इस मशहूर शो में नट्टू काका की भूमिका निभाते थेl कलाकार नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक के निधन की पुष्टि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के निर्माता असित मोदी ने खुद सोशल मीडिया ट्विटर पर की हैl इसमें उन्होंने नट्टू काका की तस्वीर शेयर कर ओम शांति लिखा हैl बता दे कि नट्टू काका उर्फ़ घनश्याम नायक ने 350 से अधिक सीरियल में काम किया थाl वहीँ इसके अलावा उन्होंने 200 से अधिक गुजराती और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था l आपको बता दे कि नट्टू काका पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उनकी गले की सर्जरी की गई थीl नट्टू काका का निधन मुंबई में हुआ , और उन्होंने शाम 5:30 बजे अंतिम सांस ली l जानकारी के अनुसार पिछले महीने उनके गले से 8 गांठे निकाली गई थीl वह कैंसर से पीड़ित भी पाए गए थे और उनका इलाज़ चल रहा था। वहीँ खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर नट्टू काका को श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी l