Skip to content

रूस की यूनिवर्सिटी में छात्र ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां , 8 की मौत , खिड़कियों से कूदे छात्र

Student fired indiscriminately at Russian university, 8 killed, students jumped from windows
Student fired indiscriminately at Russian university, 8 killed, students jumped from windows
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] मोस्को : मिली जानकारी अनुसार रूस के पर्म शहर की यूनिवर्सिटी में सोमवार की सुबह एक बंदूकधारी छात्र ने अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी । इसके अलावा अधिकारियों के मुताबिक हमले में छह लोग घायल भी हुए हैं। वहीँ उस हमलावर से बचने के लिए वहां मौजूद छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। [metaslider id="1461"] प्राप्त जानकारी मुताबिक यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता नतालिया पेचिश्चेवा ने कहा कि पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी के बाद बंदूकधारी को मार गिराया गया है। वहीँ घटनास्थल के फुटेज में उसका शरीर बाहर जमीन पर पड़ा दिख रहा है। बता दे कि स्थानीय मीडिया की तरफ से चलाए जा रहे वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि छात्र जान बचाने के लिए कैसे इमारत की पहली मंजिल की खिड़कियों से कूद रहे हैं। [metaslider id="9199"]