Skip to content

देश में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार

The number of vaccination released against Corona in the country has crossed 75 crores
The number of vaccination released against Corona in the country has crossed 75 crores
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्‍ली : देश में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई अब निर्णायक मुकाम पर पहुंच गई है। वहीँ देश में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ को पार कर गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने ट्वीट कर कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। आजादी का अमृत महोत्‍सव यानि आजादी के 75वें साल में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके अलावा विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन यानी डब्‍ल्‍यूएचओ ने भी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भारत सरकार को बधाई दी है। [metaslider id="1461"]