Skip to content

Karnal Mahapanchayat : प्रशासन के साथ किसानों की वार्ता हुई विफल, महापंचायत से होगा अब रणनीति का एलान

Karnal Mahapanchayat: The talks of farmers with the administration failed, now the strategy will be announced by the Mahapanchayat
Karnal Mahapanchayat: The talks of farmers with the administration failed, now the strategy will be announced by the Mahapanchayat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि 28 अगस्त को करनाल में सीएम के दौरे का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज हुआ था। उसके विरोध में किसान मंगलवार को करनाल में महापंचायत कर रहे हैं। और इसके बाद मिनी सचिवालय का घेराव किया जाएगा। वहीँ किसानों के विरोध को देखते हुए करनाल को छावनी में बदल दिया गया है।  [metaslider id="711"] सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है कि वहां किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी और प्रशासन के बीच चल रही वार्ता विफल हो गई है। और अब इसके बाद किसान नेता महापंचायत में लौट आए हैं। इसके बाद अब महापंचायत से किसानों की अगली रणनीति का एलान होगा। वहीँ करनाल में किसानों की महापंचायत में उपद्रव की आशंका को देखते हुए सरकार ने कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और कैथल में भी सात सितंबर रात 11: 59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय किया है। [metaslider id="1461"]