Skip to content

मुजफ्फरनगर में आज किसान महापंचायत, कई राज्यों से आये अन्नदाता भरेंगे हुंकार , अलर्ट पर यूपी पुलिस

Farmers Mahapanchayat in Muzaffarnagar today, UP Police on alert
Farmers Mahapanchayat in Muzaffarnagar today, UP Police on alert
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] मुजफ्फरनगर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आज राजकीय इंटर कालेज के मैदान में भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। वहीँ यहाँ पर होने वाली महापंचायत के लिए आयोजकों और पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। और यहाँ करीब दो लाख वर्ग फुट के पंडाल के साथ वाटर प्रूफ मंच भी बनाया गया है। इसके अलावा यहाँ महापंचायत में शामिल होने के लिए यूपी समेत, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड तथा राजस्थान आदि राज्यों से किसान पहुंचे हुए हैं और कई और आ रहे रहे हैं। वहीँ सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल के साथ ही अर्ध सैनिक बल भी तैनात है। इसके आलावा यहाँ सीमाओं पर मजिस्‍ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। जिक्रयोग है कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर किसान लगभग आठ माह से आंदोलनरत हैं। और इसी क्रम में होने जा रही किसान महापंचायत की कई दिन से युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही थीं। [metaslider id="9199"]