हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिले में भूकंप के झटके, डरकर लोग घरों से बाहर निकले
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा व चंबा जिले में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस होने की खबर मिली है । प्राप्त जानकारी मुताबिक भूकंप का केंद्र कांगड़ा जिले के धर्मशाला में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का झटका कांगड़ा जिले के कई भागों के अलावा चंबा में भी महसूस किया गया । भूकंप आते ही कई लोगों डरकर अपने घरों से बाहर निकल आये । वहीँ मिली जानकारी अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
[metaslider id="1461"]